पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त बनाए हुए हैं। कई हॉट सीटों पर दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है।
सुबह 9.15 से 11.18 बजे तक की स्थिति
9:15: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से जीवेश मिश्रा (भाजपा) आगे चल रहे हैं।
9:16: राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बढ़त बनाए हुए हैं।
9:17: दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।
9:18: नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री संजय सरावगी दरभंगा की शहरी सीट से 5500 मतों से आगे चल रहे हैं।
9:20: बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री सरायरंजन सीट से आगे चल रहे हैं।
9:21: छपरा सीट से भोजपुरी एक्टर आगे चल रहे हैं। वह आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा यहां पिछड़ती दिख रही है।
9:22: मोकामा सीट से जेडीयू के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
9:39: बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव सुपौल विधानसभा सीट से 4000 मतों से आगे चल रहे हैं।
9:41: महुआ विधानसभा सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव ने उन्हें आरजेडी और परिवार से निकाल दिया था। उन्होंने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा।
9:43: शुरुआती रुझानों में एनडीए 155 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, महागठबंधन 78 सीटों के साथ पिछड़ती नजर आ रही है।
9:44: दरभंगा जाले विधानसभा से जीवेश कुमार 2024 मत से आगे
9:51: छातापुर विधानसभा सीट से भाजपा के नीरज कुमार आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार बिहार सरकार में मंत्री हैं और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं।
9:52: सीवान विधानसभा सीट से भाजपा के मंगल पांडेय ने बढ़त बनाई हुई है।
9:53: दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। यहां से रामकृपाल यादव काफी पीछे चल रहे हैं।
9:57: लखीसराय सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां से भाजपा के दिग्गज और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा काफी पीछे चल रहे हैं।
10:00: छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के खेसारी लाल यादव पीछे हो गए हैं। शुरुआती चरण में वह आगे चल रहे थे।
10:03: दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से मैथिली ठाकुर 1826 मत से आगे चल रही हैं। पूरे चुनाव में यह सीट सुर्खियों में बनी रही।
10:04: राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।
10:05: करगहर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी ऋतेश पांडेय पीछे चल रहे हैं। यह पीके का गृह सीट है।
10:06: बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 4500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
11:18: कटिहार सदर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती पूरी हुई। भाजपा उम्मीदवार और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को अब तक 13031 वोट मिले हैं। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी सौरभ अग्रवाल को 10130 मत मिले हैं। तारकिशोर प्रसाद 2,854 वोट से आगे चल रहे हैं।



