HomeHaryanaअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा भव्य और...

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा भव्य और दिव्य: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़- मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस महोत्सव के हर लम्हें को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में संस्थाओं का योगदान अहम रहेगा।  25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंच रहे है। इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए जा रहे है।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में शहर की 50 से ज्यादा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज  ने  अंतरराष्ट्रीय  गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए हर संस्था को अपना योगदान देकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कहा। इस दौरान जाट महासभा, शिव शक्ति सेवा मंडल, गुरु रविदास सभा, जन चेतना मंच, ब्रहामण सभा, पिछड़ा वर्ग, ब्रहम कुमार आश्रम, स्वर्ण चेतना, बर्फानी सेवा मंडल,महंत बंसीपुरी महाराज, महंत विजय दास, हरिओम दास परिवाजक, सैनी सभा, इस्कॉन, अग्रवाल वैश्य समाज, राजपूत सभा, रोड धर्मशाला, माधव सेवा समिति, मानवाधिकार विश्व संस्थान, अक्षर धाम सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को पहली की तरह इस बार भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करना है। सभी संस्थाओं को एक सूत्र में बंधकर सरकार और प्रशासन का सहयोग करना है ताकि दोनों बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना है और हर संस्था को अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी चौंको को महाभारत थीम पर विकसित जा रहा   है ताकि  चौक भव्य और सुंदर दिखाई दें। इस महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का अवलोकन करेंगे और 25 नवंबर से ही अनुभव केन्द्र को देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष का बड़े स्तर पर आयोजन ज्योतिसर में किया जा रहा है। इस शहीदी पर्व पर 4 पवित्र यात्राएं निकाली जा रही  हैं जो  24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को महा समागम में शिरकत करेंगी।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अपना उत्सव समझकर तैयारियां करनी है। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के गौरव का उत्सव है। इससे संस्थाओं का गौरव भी बढ़ेगा।  इस महोत्सव में लाखों की संख्या में हर प्रांत से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। महोत्सव को सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान दे।  इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी भारत भूषण भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments