HomePunjab50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में DDPO की रीडर विजीलेंस...

50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में DDPO की रीडर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़- भ्रष्टाचार विरोधी सख़्त मुहिम के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज डी.डी.पी.ओ. जालंधर की रीडर राजवंत कौर को गिरफ्तार किया है। उसने जिला जालंधर के गाँव ढड्डा के एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो गाँव ढड्डा के सरपंच हैं, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि गाँव ढड्डा में बनी धर्मशाला को वाल्मीकि कमेटी ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत ने डी.डी.पी.ओ. जालंधर में केस दायर किया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राजवंत कौर, जो उस समय डी.डी.पी.ओ. जालंधर में रीडर के पद पर तैनात थी, ने धर्मशाला मामले में उनके पक्ष में आदेश दिलवाने के बदले शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की। आरोपी ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों से 50,000 रुपये रिश्वत ली। रिश्वत लेने की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।पूछताछ और सबूतों के आधार पर, आरोपी राजवंत कौर के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो रेंज थाना जालंधर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments