HomeNationalऐतिहासिक श्रम सुधार से आत्मनिर्भर भारत को मजबूत गति मिलेगी - मांडविया

ऐतिहासिक श्रम सुधार से आत्मनिर्भर भारत को मजबूत गति मिलेगी – मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि ऐतिहासिक श्रम सुधार से आत्मनिर्भर भारत को मजबूत गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक न्यूजपेपर आर्टिकल शेयर कर लिखा, “21 नवंबर 2025 को मोदी सरकार ने 4 नई श्रम संहिताओं को लागू किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ये सुधार हमारी श्रम शक्ति के अधिकारों को मजबूत करते हुए विकसित भारत की एक मजबूत नींव बनेंगे।”केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि इन सुधारों से कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित और सम्मानजनक वर्कप्लेस मिलेगा।

इसके अलावा, गिग, प्लेटफॉर्म वर्कर्स को अधिक अधिकार और युवाओं के साथ नारी शक्ति के लाभ भी सुनिश्चित किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने स्पष्ट किया कि नए नियमों के साथ महिलाएं अंडरग्राउंड खदानों, भारी मशीनरी और नाइट शिफ्ट में काम कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए उनकी सहमति जरूरी होगी और मजबूत सुरक्षा प्रोटोकाल लागू होना भी जरूरी होगा। उन्होंने जानकारी दी कि नए लेबर कोड अखिल भारतीय ईएसआइसी कवरेज को सक्षम बनाते हैं। 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी श्रमिकों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच अनिवार्य करते हैं। इनमें वे बागान श्रमिक भी शामिल हैं, जो पहले इसके दायरे में नहीं आते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments