गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फाजिल्का के विक्रम सिंह निवासी गांव चक बलोचां वाला तथा प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ निवासी गांव चक बाजीदा के रूप में हुई है। हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका बिना रजिस्ट्रेशन का काला हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, भी जब्त कर लिया है।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे और पंजाब में सुनियोजित आपराधिक गतिविधियों के लिए ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
एआईजी एसएसओसी फाजिल्का गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसओसी टीम ने जलालाबाद क्षेत्र में गुप्त ऑपरेशन किया और गांव चक मौजदीन वाला से आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे खेप को दूसरी पार्टी को पहुंचाने जा रहे थे।एआईजी ने कहा कि इन व्यक्तियों की और पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।इस संबंध में थाना एसएसओसी फाजिल्का में आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 18 दिनांक 24.11.2025 दर्ज की गई है।



