HomeNationalदक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु में 30 नवंबर तक लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, केरल और माहे में 25 और 26 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर के बीच तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। 26 और 27 नवंबर को इन इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्रों में 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी बारिश और तूफानी मौसम की संभावना जताई गई है। 30 नवंबर को इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कई स्थानों पर बिजली गिरने और तूफानी गतिविधियों की भी चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु में 25 से 29 नवंबर तक और केरल में 27 नवंबर तक गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान निकोबार में 26 से 28 नवंबर के बीच हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 28 से 30 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश तट और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है और झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है। 27 नवंबर से समुद्र में 55 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments