HomeNationalजिसे बेटा माना उसी के साथ लोगों ने अफेयर की मोहर लगा...

जिसे बेटा माना उसी के साथ लोगों ने अफेयर की मोहर लगा दी, दोनों ने कर ली आत्महत्या

बैतूल । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। खबर है कि महिला और युवक ने सहकर्मियों के अफेयर के ताने से परेशान होकर जान दे दी है। महिला के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, विभाग स्तर पर भी उन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की गई है, जिनके नाम नोट में लिखे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 48 साल की रजनी डुंडेले बैतूल जिला में क्लर्क थीं। वहीं, 29 साल के मिथुन जल आपूर्ति विभाग में कर्मचारी थे। दोनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव बैवाड़ी गांव से बरामद हुए हैं।

दरअसल, मंगलवार रात से दोनों गायब थे, जिसके चलते पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था और बाद में लाश मिली। रजनी और मिथुन कथित तौर पर विभाग में साथ काम करने वालों की तरफ से अफेयर के तानों से तंग आ गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, रजनी के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें इसका जिक्र किया गया है। महिला ने लिखा कि वह मिथुन को अपने बेटे की तरह मानती थी और सहकर्मियों की तरफ से किए जा रहे अफेयर के तानों से परेशान हो गई थी। रजनी ने लिखा कि उनके चरित्र को लेकर बार-बार दिए जा रहे तानें बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने सुसाइड नोट में 4-5 लोगों का नाम भी लिखा है। महिला ने इन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही दफ्तर में काम करते थे और टिप्पणियों के कारण परेशान थे। रजनी के पति की मौत हो चुकी है और घर में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे की शादी होने वाली थी और इसकी तैयारियां भी चल रही थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments