HomeNational देश भर में भारी बारिश, कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

 देश भर में भारी बारिश, कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

नई दिल्ली । देश भर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 27, 28 और 29 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं, कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में जहां जोरदार बारिश की संभावना है, वहीं दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली थी। मानसून के बाद कुछ समय के लिए बारिश थमी जरूर थी, लेकिन अब एक बार फिर राज्य में मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 29 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना है।तमिलनाडु में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी और इसके बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। अब यहां मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि 27, 28 और 29 दिसंबर को राज्य में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 27, 28 और 29 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में रुक-रुक कर जोरदार बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27, 28 और 29 दिसंबर को राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। राजस्थान के कई जिलों और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही सुबह और रात के समय शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments