HomeLifestyleसर्दियों में हल्दी पानी पीने से निखरेगी त्वचा

सर्दियों में हल्दी पानी पीने से निखरेगी त्वचा

Lifestyle News :  सर्दियों में अगर आप भी सर्दी में ग्लोइंग त्वचा चाहती हैं तो हल्दी पानी पीना शुरू कर दें। सेहत और त्वचा के लिए भी यह काफी फायदेमंद है।हर भारतीय किचन में मसाले का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं मसालों में से एक हल्दी का इस्तेमाल खाने से रंगत बढ़ाने के लिए किया जाता है। हल्दी त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में हल्दी को बहुत ही गुणकारी माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन-सी, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस समय बाजार में कच्ची हल्दी मिलना शुरु हो जाती है। ऐेसे में आज हल्दी का पानी बनाकर पी सकती हैं।

हल्दी का पानी पीने शरीर से टॉक्सिन को साफ करता है और है और त्वचा मे चमक लाता है।हल्दी में करक्यूमिन से भरपूर होती है, यह यौगिक जो स्किन को चमकदार बनाने और पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए जिम्मेदार होता है। प्रतिदिन हल्दी पीने से आपका रंग निखर सकता है और त्वचा भी दमकने लगेगी। इससे मुहंसों के साथ ही सूजन में भी लाभ होता है।इसके सूजन रोधी गुण मुंहासों या जलन के कारण होने वाली रेडनेस और सूजन को दूर करते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी बेहतरहल्दी में एंटीवायरल गुण होते हैं, ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। इतना ही नहीं, ये पानी शरीर में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसको पानी बनाने के लिए एक छोटा टुकड़ा ताजी हल्दी की जड़ कसी हुई लें। बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। एक चम्मच शहद और काली मिर्च मिलाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments