नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज (25 जनवरी, 2026) राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में प्रसारित होगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगी।



