मेष
आप आज फालतू की बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से आपको राहत मिलेगी। बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उनके लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा। प्रेमी जोड़े एक दूसरे का सम्मान करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
वृष
अपने प्रियजनों की मदद करना आपको अच्छा लगेगा। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ महसूस करेंगे। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही आपको धोखा दे सकता है। जोखिम वाले कामों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।पति-पत्नी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, नहीं तो इससे घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
मिथुन
आपकी अच्छी कार्यप्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि चमकेगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें। संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती है। आप कोई भी मुश्किल परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम लें। लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी रखें, लापरवाही करने से नुकसान होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6
कर्क
आपकी आज पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। किसी दोस्त की मदद से रुके हुए काम सुलझ जाएंगे । परिवार में व्यवस्थित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है और ऐसा करना आपको तनाव भी देगा। युवाओं को करियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। इस समय व्यापार में आ रही सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी। मानसिक तथा शारीरिक रूप से थकान रह सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6
सिंह
आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। भाइयों के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। तनाव और थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।पति-पत्नी के संबंधों में आपसी तालमेल से माहौल मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 7
कन्या
आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी संबंधी के साथ किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत भी होगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह न बनें। किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। कोई भी फैसला बहुत सोच समझ कर लें। बहुत ज्यादा भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। गैस और अपच की समस्या बढऩे से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8
तुला
युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। करीबी संबंधियों के साथ किसी खास मुद्दे पर गंभीर व फायदेमंद बातचीत होगी। पैसे के लेन-देन से जुड़ी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। काम-धंधे में विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें। परिवार के साथ कुछ समय बिताने से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। काम का बोझ पडऩे से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 8
वृश्चिक
विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अध्यात्म और धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में भी जरूर बिताएं। नुकसान से बचने के लिए पैसे निवेश से जुड़ी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें। ऑफिस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें, क्योंकि इसका बुरा असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा।
पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1
धनु
इस समय नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का बहुत ज्यादा बोझ रहेगा, समय को धैर्य पूर्ण तरीके से बिताएं। घर में अनुशासित और सुखद माहौल रहेगा । नजदीकी संबंधी के माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपकी अनुपस्थिति में सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। आपका आज परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी मुलाकात का अवसर बनेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5
मकर
आप अपनी प्रतिभा के दम पर समाज तथा काम-धंधे में अलग पहचान बनाएंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है। कोर्ट केस से जुड़े मामले उलझ सकते हैं इसलिए उन्हें अभी टालना ठीक रहेगा। कोई ऑफिस टूर का भी प्रोग्राम बन सकता है। शादीशुदा संबंध मधुर रहेंगे। मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। मानसिक रूप से आप खुश महसूस करेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8
कुंभ
आपके निजी काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी मनोरंजन की जगह पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को पूरा करने में बड़े अधिकारियों की भी मदद मिलेगी, तथा ऑफिस में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग – हरा, शुभ अंक- 6
मीन
सरकारी नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भविष्य से जुड़ी गतिविधियों को लेकर कोई योजना बनेगी। युवाओं को किसी परीक्षा से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी भी मुश्किल हालात में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। नौकरी में काफी समय बाद आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। शादीशुदा संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- गहरा पीला, शुभ अंक- 3



