HomeNationalयमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकरा गईं तीन कारें

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकरा गईं तीन कारें

नोएड। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दो गाडिय़ों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लेकिन गाडिय़ों में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक दोनों गाडिय़ां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं. इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आपसी टक्कर मानी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे ऐसे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments