HomeNationalआप ने इंडिया गठबंधन से खुद को किया बाहर

आप ने इंडिया गठबंधन से खुद को किया बाहर

नई दिल्ली : विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की होने जा रही अगली महत्वपूर्ण बैठक से आम आदमी पार्टी ने खुद को अलग कर लिया है। पार्टी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि वह इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। पार्टी ने खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इंडिया ब्लॉक से बाहर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक लोकसभा चुनाव के लिए था। लोकसभा चुनाव के बाद हमने हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़े। इसके अलावा पंजाब और गुजरात में उपचुनाव भी हमने अकेले लड़े। आप अब इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नहीं है। हमारे पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इंडिया ब्लॉक से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments