HomeNationalस्वस्थ होकर घर पहुंचे अभिनेता धर्मेंद्र

स्वस्थ होकर घर पहुंचे अभिनेता धर्मेंद्र

मुंबई। बॉलीबुड के ही-मैन कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर पहुंच गए हैं। उन्हे 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय किया है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती किया किया था, डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज करके घर ले जाने की खबर आई है।

बता दें कि बीती रात बॉबी देओल, सनी देओल और धर्मेंद्र के पोतों (करण और राजवीर) को हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन इस बीच एक्टर को हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जाना उनके फैंस के लिए राहत की खबर हो सकती है। धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें एक एम्बुलेंस को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से बाहर आते देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, धर्मेंद्रजी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था। मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments