HomeNationalअल्बा स्मेरिग्लियो चण्डीगढ़ की नई ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नियुक्त

अल्बा स्मेरिग्लियो चण्डीगढ़ की नई ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नियुक्त

चण्डीगढ़ : अल्बा स्मेरिग्लियो ने चण्डीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वह हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में यूके का प्रतिनिधित्व करती हैं। अल्बा एक अनुभवी राजनयिक हैं और उन्होंने लंदन तथा विदेशों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया है। उनकी पिछली नियुक्तियों में मॉन्टसेराट शामिल है, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम और कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा उन्होंने कैरेबियन और दक्षिण एशिया में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। लंदन में, उन्होंने आर्थिक विकास, लोकतांत्रिक शासन, सुरक्षा सहयोग और मानवाधिकार जैसे कई नीतिगत क्षेत्रों पर काम किया है। अल्बा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतर्राष्ट्रीय विकास में बीएससी, यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन से एमए, और यूनिवर्सिटी ऑफ सिएना से राजनीति में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments