HomeNationalबिहार विधानसभा चुनाव: आप ने किया 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव: आप ने किया 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सोमवार को प्रेसवार्ता में पहली सूची जारी की गई।आप नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी 243 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पास पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार मॉडल को लेकर हम चुनाव में जाएंगे, ये मॉडल दो राज्यों में पहले से ही स्वीकृत रही है। बिहार में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई इत्यादि मुख्य मुद्दा रहेगा।

बिहार के दो बड़े गठबंधन एनडीए और इंडिया गठबंधन में अभी तक सीटों का फार्मूला तय भी नहीं हुआ है। उससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर कैंडिटेट फाइनल करने वाली पहली पार्टी बन गई है। महागठबंधन में दो से तीन दिनों में सीट शेयरिंग फाइनल होने की बात सामने आई है। मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन में सबकुछ सेट हो गया है। बस ऐलान होना बाकी है।इधर एनडीए में बैठकों का दौर जारी है। धर्मेंद्र प्रधान सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वे लगातार पटना में कैंप कर रहे हैं। रविवार को वे ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी से मिले। सीट शेयरिंग कबतक फाइनल होगा इस पर कोई डेट नहीं आया है, लेकिन जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि एक सप्ताह में सबकुछ साफ हो जाएगा।

आप ओर से जारी सूची में उम्मीदवारों के नाम उनकी विधानसभा सीटों के साथ इस प्रकार हैं – डॉ मीरा सिंह को बेगूसराय(बेगूसराय), योगी चौपाल को कुशेश्वरस्थान(दरभंगा), अमित कुमार सिंह को तरैया(सारण), भानु भारती को कसबा (पूर्णिया), शुभदा यादव को बेनीपट्टी(मधुबनी), अरुण कुमार रजक को फुलवारीशरीफ (पटना), डॉ पंकज कुमार को बांकीपुर(पटना), अशरफ आलम को किशनगंज(किशनगंज), अखिलेश नारायण ठाकुर को परिहार सीतामढ़ी, अशोक कुमार सिंह को गोविंदगंज(मोतिहारी), पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह को बक्सर(बक्सर) से प्रत्याशी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments