HomeNationalबिहार विधानसभा चुनाव : 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी

बिहार विधानसभा चुनाव : 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी

पटना। बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें मतदान के अंतिम चरण में 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे। 20 जिलों की 45,399 बूथ पर वोटिंग हो रही है। इनमें 4,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। किशनगंज, जमुई समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देर से शुरू हुई। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, जानबूझकर ईवीएम में खराबी की बात कही जा रही है। ताकि वोट चोरी हो सके।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दो घंटे पूरे कर चुका है और 9 बजे तक कई मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाताओं में काफी उत्साह है और लोगों की बड़ी संख्या सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन ने मतदान के बाद कहा कि उन्होंने पहले मतदान किया और अब घर जाकर नाश्ता करेंगे। उन्होंने अपील की कि सभी लोग वोट जरूर डालें। शहनवाज़ ने दावा किया कि बिहार विकास के मुद्दे पर एकजुट है और जनता विकास की धारा को रुकने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एकतरफा मतदान हो रहा है और लोग विकास के पक्ष में वोट कर रहे हैं, “जंगलराज पार्ट-2” की वापसी नहीं होने देंगे। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है, सभी एजेंसियां काम कर रही हैं, गृह मंत्री ने भी स्थल का दौरा किया और जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments