HomeNational अनुराग ठाकुर का दावा: विकास की रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर बनेगी...

 अनुराग ठाकुर का दावा: विकास की रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर बनेगी NDA सरकार

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बिहार के भागलपुर व बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में युवा सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि बिहार विकास की रफ़्तार पकड़ चुका है और इसलिए यहाँ पर जनता ने फिर एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का यूथ और बूथ सबसे मज़बूत है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सुशासन सरकार जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय व अभिनंदनीय कार्य कर रही है। बिहार विकास की रफ़्तार पकड़ चुका है और इसलिए यहाँ पर जनता ने फिर एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और विकसित भारत की विकास यात्रा बिहार के बिना अधूरी है।

शिक्षा और रोजगार की जगह राजद और कांग्रेस ने बिहार को शोषण से शर्मसार किया।कुछ लोग बिहार को मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं ।सवाल यह है कि क्या हम बिहार को वापस उसी डरावने लालटेन युग में ले जाने की इजाजत दे सकते हैं ? अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “विश्व के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गाय और भैंस का चारा चर लिया और मुर्गे मुर्गियों के हिस्से का दाना चुग लिया। चारा चोरी, नौकरी चोरी, बूथ चोरी, इलेक्शन चोरी और फिर ऊपर से सीनाजोरी इस पर तो इनका पेटेंट है।तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि वह बिहार के युवाओं को नौकरी देंगें। इनसे कोई पूछे कि रेलवे में नौकरी देने के एवज में लालूजी ने बिहार और देश के कितने गरीब युवाओं से उनका जमीन जमीन हड़पा।

तेजस्वी बताएं कि लालूजी के इस करप्शन में उनकी कितनी हिस्सेदारी थी। गरीब गुरबों, पिछड़ों की बात करने वाले इस परिवार ने दरअसल गरीब गुरबों और पिछड़ों को ठगा ही है। इन्होंने बिहार के तीन पीढ़ी को बर्बाद किया है और बिहार को इन्होंने सौ साल पीछे धकेल दिया मगर इन्हें इस बात का ना कोई अफ़सोस न कोई ग्लानि और न इन्होंने इस पाप के लिए माफ़ी माँगी है। अगर बिहार को बचाना है, अगर आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो हमें राजद जैसे अराजक और कांग्रेस जैसे करप्ट पार्टी से बिहार को बचाना पड़ेगा”।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “एनडीए सरकार ने ही हर गरीब के घर तक तमाम जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की योजनाएं चलाई। चाहे बिहार के 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास देना हो, बिहार में 1.5 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाना हो, उज्ज्वला योजना से बिहार में 1 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन हो,देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन हो, देश के करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6000 की किसान सम्मान निधि, या फिर देश के 15 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाना हो,ये सब जनहित के काम अगर किसी ने किए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की एनडीए सरकार ने किए हैं”।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments