HomeNationalराज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तीन राज्यों में किए केंद्रीय पर्यवेक्षक...

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तीन राज्यों में किए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के लिए गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ओडिशा में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्यसभा चुनाव से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की निगरानी करेंगे और राज्य इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर उम्मीदवार चयन, रणनीति और चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाएंगे।

बीजेपी नेतृत्व इन राज्यों में चुनावी समीकरणों को मजबूत करने और विधायकों के बीच समन्वय बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहा है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में बीजेपी द्वारा वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपना आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतिक तैयारी का संकेत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments