HomeNationalभाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल को तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तमिलनाडु के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय सहकारिता एवं उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कडग़म और कांग्रेस की सरकार है। वहीं असम में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जारदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां भाजपा सत्ता में है और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments