फिरोजपुर: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके कैंटोनमेंट के मुद्दों के अलावा किसानों सहित सीमावर्ती जिलों के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाएं।राणा सोढ़ी ने कहा कि देश आजाद होने के बावजूद कैंटोनमेंट क्षेत्र के लोग ब्रिटिश कानून आज तक झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा नियमों का चाबुक चलकर आए दिन लोगों को नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा है जिस कारण लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। सोढ़ी ने कहा यहां पर ना तो निर्माण की किसी को परमिशन मिलती है और ना ही यहां पर किसी के पास भूमि का अधिकार है मात्र लोग कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं।
राणा सोढ़ी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से कहा कि कैंटोनमेंट के सिविल एरिया को शहर की म्युनिसिपल में शामिल करने के लिए सरकार कदम उठाए और यहां का नोटिफाई एरिया बढ़ाया जाए। सोढ़ी ने कहा कि वह खुद कैंटोनमेंट के निवासी है और लोगों के दर्द को निजी रूप से जानते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिरोजपुर, जालंधर और अमृतसर कैंट में तीन कैंटोनमेंट है जहां के लोग ब्रिटिश नियमों से परेशान हैं।राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से सीमावर्ती क्षेत्र में बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पर युवा वर्ग के लिए रोजगार के साधन न होने के कारण उन्हें विदेश का रुख करना पड़ रहा है सरकार अलग यहां पर रक्षा प्रशिक्षण का कोई उद्योग या कोई अन्य साधन खोलती है तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
किसानों के मुद्दे को उठाते हुए राणा सोढ़ी ने कहा कि 1971 में युद्ध के बाद काफी ऐसी भूमि है जो की बेकार पड़ी है अगर उसे भूमि को किसानों को खेती करने के लिए दिया जाए तो जहां अन्न भंडार पैदा होंगे वहीं किसानों को भी भूमि खेती करने के लिए मिल जाएगी। उन्होंने कहा की तार पर जो भी भूमि है उसके अधिकार किसानों को दे देने चाहिए ताकि वह बिना किसी रोक-टोक के खेती करके अपने जीवन का निर्वाह कर सके। थोड़ी ने कहा पंजाब के मालवा जोन में 67 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। उन्होंने कहा की तार पर खेती करने वाले किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार को उनके लिए सोचना चाहिए और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सोढ़ी ने कहा कि सतलुज दरिया पर रोइंग क्लब खोला जा सकता है, और यह खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य का साधन बनेगा सरकार अगर इसकी मंजूरी देती है तो रोइंग खिलाड़ियों के लिए सीमावर्ती जिले में ही अच्छी एकेडमी बनाई जा सकती है।भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि फिरोजपुर उनकी जन्म और कर्मभूमि है यहां के लोगों की समस्याओं को दिल्ली दरबार में उठाने में वह पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलवाया है कि जिले की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।