HomeNationalभाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति को अदालत से करारा झटका...

भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति को अदालत से करारा झटका : आप

जालंधर/चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए जालंधर की एक अदालत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी से संबंधित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा आदेश जारी किया है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर, जिसमें साबित हुआ कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी और यह फर्जी थी, अदालत ने इसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। अदालत के इस फैसले से भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति सीधे तौर पर बेनकाब हुई है।

अदालत ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ‘X’ और टेलीग्राम को 24 घंटों के अंदर इस फर्जी और छेड़छाड़ की गई वीडियो को हटाने का आदेश दिया है। गलत जानकारी के प्रसार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश दिए हैं कि साइबर क्राइम विभाग से जानकारी मिलने पर ऐसी किसी भी वीडियो को तुरंत हटाया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि ऐसी फर्जी सामग्री के प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अदालत के आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि एक बार फिर भाजपा के झूठ, फरेब और गलत इरादे पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान, भाजपा ने हमारी वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी जी का नाम विधानसभा में हमारे सम्मानित गुरुओं की कथित बेअदबी से जोड़कर खुलेआम झूठ फैलाने की कोशिश की। यह पंजाब के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश थी।उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा का प्रचार बेनकाब हुआ हो। अरोड़ा ने आगे कहा कि पहले भी फोरेंसिक जांच में स्पष्ट तौर पर साबित हुआ था कि कपिल मिश्रा और अन्य भाजपा नेताओं के साथ-साथ उनके ‘सहयोगी’ साथियों, चाहे वह कांग्रेस हो या अकाली दल, द्वारा प्रसारित की गई वीडियो पूरी तरह फर्जी थीं। सच्चाई जानने के बावजूद वे यह मनगढ़ंत वीडियो फैलाते रहे। आज जालंधर की अदालत ने स्पष्ट तौर पर फैसला सुनाया है कि ये वीडियो फर्जी, धोखाधड़ी और गुमराह करने वाली हैं और इन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष ने कहा कि अदालत के आदेशों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सस्ती, निम्न स्तर की और फरेब वाली राजनीति पर टिकी हुई है। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर साबित करता है कि अपनी खोखली और घटिया राजनीति को जिंदा रखने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है और सबसे शर्मनाक झूठ का सहारा ले सकती है। भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं रही, यह ‘भारतीय झूठा पार्टी’ में बदल गई है, जिसका एकमात्र एजेंडा पंजाब में अपनी राजनीति चलाने के लिए झूठ बोलना, बदनाम करना और सांप्रदायिक जहर फैलाना है।

उन्होंने फर्जी वीडियो को शेयर करने और इसका प्रचार करने वाले सभी लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं के साथ-साथ भाजपा के जिन नेताओं ने बेशर्मी से इस फर्जी वीडियो को साझा किया और प्रचारित किया, उन्हें पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सियासी फायदे के लिए पंजाबियों की आस्था से खेलने की कोशिश की। अदालत के आदेशों ने उनकी साजिश को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments