HomeNationalयह बजट “सबका जिक्र, सबकी फिक्र” की भावना से प्रेरित : अनुराग...

यह बजट “सबका जिक्र, सबकी फिक्र” की भावना से प्रेरित : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “सबका जिक्र, सबकी फिक्र” की भावना से प्रेरित है और देश को तेज गति से प्रगति तथा समृद्धि की ओर ले जाने वाला एक ‘डेवलपमेंट एक्सप्रेस’ है। सांसद ठाकुर ने कहा कि सरकार ने इस बार समग्र और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप्स और आधुनिक विनिर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, किसानों की आय बढ़ाने, डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहन देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के कौशल विकास को समावेशी विकास के प्रमुख स्तंभ बताया। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में किया गया निवेश समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने में मदद करेगा और नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष बल देकर सांसद ठाकुर ने कहा कि सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और शहरी ढांचे में बढ़ा निवेश रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। हरित ऊर्जा, सतत विकास और तकनीकी आधुनिकीकरण को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है, जिससे भारत वैश्विक मानकों के अनुरूप आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बजट में विकास और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। राजकोषीय समेकन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग से दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। उनके अनुसार यह बजट ‘ए से ज़ी’ तक हर वर्ग के लिए लाभकारी है और आत्मनिर्भर, मजबूत तथा विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments