HomeNationalकेंद्र सरकार ने बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को दी मंजूरी, सांसद राजिंदर...

केंद्र सरकार ने बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को दी मंजूरी, सांसद राजिंदर गुप्ता के प्रयास रंग लाए

चंडीगढ़ : पंजाब की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26461/26462) का बरनाला में ठहराव मंजूर कर लिया है। यह मांग राज्यसभा सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता द्वारा हाल ही में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई बैठक में प्रमुखता से उठाई गई थी।राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सांसद राजिंदर गुप्ता की रेल मंत्री के साथ पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें उन्होंने बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से लंबित मांग को मजबूती से रखा।

उन्होंने बताया कि बरनाला सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों की यह वर्षों पुरानी मांग है। रेल मंत्रालय ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए बरनाला के बढ़ते आर्थिक और सामाजिक महत्व को मान्यता दी है।इस निर्णय से बरनाला, संगरूर, बठिंडा तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत बिट्टू ने भी बरनाला में वंदे भारत के ठहराव की मांग का समर्थन किया था।सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वंदे भारत का बरनाला में ठहराव क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा, यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा और दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों से आर्थिक संपर्क को मजबूत करेगा। यह निर्णय पंजाब में रेलवे ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जन-आकांक्षाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments