नई दिल्ली। उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा फिर से शुरु कर दी गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा को 1 से 5 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के उफान के चलते आई बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी यमुना नदी खतरे के निशान के करीब ही बह रही है। मॉनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में 5 फीट तक पानी भर गया था।



