HomeNationalसीएम डॉ. मोहन यादव ने की PM मोदी से की मुलाकात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की PM मोदी से की मुलाकात

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर प्रदेश कों नक्सल मुक्त करने के साथ ही गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन हेतु मध्यप्रदेश पधारने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकांडट इसका फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की जानकारी दी।

सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना एवं समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प को लेकर मनाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष-2026 की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव के माध्यम से रू8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री को गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन हेतु मध्यप्रदेश पधारने का आमंत्रण भी दिया। डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करते हुए आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments