HomeNationalदेश के इन राज्यों में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कहीं घना कोहरा...

देश के इन राज्यों में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कहीं घना कोहरा तो कहीं तेज बारिश का भी अलर्ट

नई दिल्ली । देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जबकि कुछ राज्यों में घना कोहरा और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा अगले 24 घंटे के दौरान भी जारी रहेगा। 9-10 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कश्मीर घाटी में ठंड लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि पहलगाम में यह माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 09-12 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है। सुबह के शुरुआती घंटों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा भी पड़ सकता है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी शीतलहर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में ठंड की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ़्फ़ऱाबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट और गुरदासपुर (पंजाब) में दर्ज किया गया।

इन राज्यों में घना कोहरा – अगले 24 घंटे के दौरान 9 से 12 दिसंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ेगा। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है। यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments