HomeNationalभारत का विरोध करना कांग्रेस की पुरानी आदत : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

भारत का विरोध करना कांग्रेस की पुरानी आदत : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

अहमदाबाद – मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ की शानदार सफलता के जरिए दुनिया ने एक नए भारत का उदय देखा है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई मिली है। इस पहल से स्टार्टअप्स और इमर्जिंग सेक्टर में युवाओं के लिए अपार अवसरों का निर्माण हुआ है।इस उपलब्धि और इस समिट से वैश्विक स्तर पर उभर रही भारत की छवि को स्वीकार न कर पाने वाले लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने की राह अपना ली है।कांग्रेस यह विरोध करके अपनी मानसिक अस्थिरता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब दुनिया में भारत का डंका बजता है, तब उसका विरोध करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। अब, जब देश की युवा शक्ति के लिए विकास के नए अवसर खुले हैं, तब उन युवाओं के मन में भी शंकाएं पैदा करने और केवल सस्ता प्रचार प्राप्त करने के उद्देश्य से वे ‘एआई समिट’ का भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस को अपनी इस करतूत पर शर्म आनी चाहिए और उसे इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments