HomeNational कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम साबित हो रही - रिजिजू

 कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम साबित हो रही – रिजिजू

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों को बेतुका बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जब भी बोलते हैं तो उनकी ही पार्टी के सांसद असहज महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए है कि बाद में उन्हीं बयानों की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ती है। रिजिजू ने यह भी कहा कि हर लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस इस भूमिका को निभाने में नाकाम साबित हो रही है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी जब उन्होंने पीएम मोदी को ‘चोर’ कहा, राफेल पर बेतुकी बातें कीं और दावा किया कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्हें एक भारतीय की तरह बोलना चाहिए।

रिजिजू ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जॉर्ज सोरस और खालिस्तानी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। जॉर्ज सोरस कहते हैं कि एक ट्रिलियन डॉलर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए रखा है। कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में बैठी खालिस्तानी ताकतें और कुछ वामपंथी संगठन भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस इनके साथ समन्वय में काम कर रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments