HomeNational दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ की अहम...

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ की अहम बैठक

 नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने दवाइयों, उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्टाफ को संवेदनशील रहने को कहा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों को मरीजों के लिए बेहतर बनाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि हर अस्पताल में दवाइयां, उपकरण और इलाज की सुविधाएं समय पर और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, मशीनों की स्थिति, स्टाफ की कमी और भवनों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ताकि अस्पतालों में निर्माण और मरम्मत से जुड़े कामों को समय पर पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है और हर जरूरत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सा अधीक्षकों से कहा कि अगर किसी अस्पताल में किसी भी चीज की कमी है तो उसे तुरंत सरकार के संज्ञान में लाया जाए।

उन्होंने स्टाफ से यह भी अपील की कि वे मरीजों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार करें, क्योंकि यही लोगों का सरकारी अस्पतालों और डॉक्टरों पर भरोसा बढ़ाता है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार अब अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं लाने के लिए पीपीपी मॉडल और सीएसआर फंड का इस्तेमाल करेगी। एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी नई मशीनें लगाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में पुरानी मशीनें अभी भी काम में ली जा रही हैं, जिन्हें अब बदला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments