HomeNational मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो के 3 स्टेशन के बदले नाम

 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो के 3 स्टेशन के बदले नाम

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान को स्पष्ट करने के लिए क्यूयू ब्लॉक में प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नाम अब उत्तरी पीतमपुरा, प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन होगा। उन्होंने कहा, प्रस्तावित पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन का नाम हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन किया जा रहा है। वहीं वर्तमान पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन होगा। रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकली पवित्र रज कलश यात्रा का आज हैदरपुर पहुंचना अपने आप में एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

यह पवित्र यात्रा पूरे देश को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोडऩे वाला एक सशक्त संदेश है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हैदरपुर गांव की यह धरती खुद को धन्य मान रही है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहां पहुंची है। हमारी सरकार इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैक्स अस्पताल मार्ग के चौड़ीकरण और अंडरपास निर्माण का कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त होगी। हैदरपुर गांव विकसित दिल्ली की उस नई पहचान का प्रतीक बन रहा है, जहां परंपरा को सम्मान और आधुनिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments