HomeNationalजहरीले कफ सिरप पर दिल्ली सरकार सख्त

जहरीले कफ सिरप पर दिल्ली सरकार सख्त

नई दिल्ली : बच्चों में खांसी की दवाओं के अनियंत्रित उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी-सर्दी की दवा न देने की सलाह दी गई है। खांसी और सर्दी की दवाओं के अनियंत्रित इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें।

हाल ही में देश के कुछ हिस्सों से बच्चों की मौत और बीमार होने के मामले सामने आए थे, जिनका कथित तौर पर संबंध गलत खांसी के सिरप को बताया गया। इसी को लेकर दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, निदेशकों और विभागाध्यक्षों को इस परामर्श को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments