HomePunjabअमृतसर में ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश: 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये...

अमृतसर में ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश: 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक पिस्तौल सहित चार गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेश आधारित तस्करों से जुड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक .32 बोर पिस्तौल, मैगज़ीन तथा पांच जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज सिंह निवासी रोडीवाल, अमृतसर; वरिंदर सिंह निवासी धौल कलां, अमृतसर; जग्गरूप सिंह निवासी संगना, अमृतसर और जुगराज सिंह निवासी सरकारिया एन्क्लेव, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उनके काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईई-0627) और सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (पीबी-02-ईएक्स-2265), जिनका उपयोग वे खेप की डिलीवरी के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ़ बाबा लक्खा के सहयोगी युवराज और वरिंदर ने अजनाला सेक्टर से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वे संभावित रूप से इस खेप को अमृतसर में गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास संदिग्ध जग्गरूप सिंह को डिलीवर करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को नशीले पदार्थों की खेप और पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी जग्गरूप सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह दया सिंह उर्फ़ प्रीत सेखों, जो इस समय श्री मुक्तसर साहिब की केंद्रीय जेल में बंद है, के निर्देशों पर काम कर रहा था और प्रीत सेखों ने उसे गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास से हेरोइन की खेप प्राप्त करने के निर्देश दिए थे।

डीजीपी ने बताया कि आगे की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों—युवराज और वरिंदर—ने अपने एक अन्य साथी जुगराज सिंह के बारे में खुलासा किया, जिसे बाद में अमृतसर सिटी से 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।इस संबंध में, एफआईआर नंबर 73 दिनांक 13.12.25 को थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments