HomeNationalगुजरात में भूकंप के झटकों से दहशत, चार घंटे में तीन बार...

गुजरात में भूकंप के झटकों से दहशत, चार घंटे में तीन बार हिली धरती

अहमदाबाद । गुजरात में गुरुवार को भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महज चार घंटे के भीतर तीन बार धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इन झटकों की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जानकारी अनुसार भूकंप के झटकों का सिलसिला सुबह दाहोद जिले से शुरू हुआ। सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर यहां लोगों ने कंपन महसूस किया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र दाहोद शहर से करीब 34 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण दिशा में जमीन के नीचे बताया गया। तीव्रता कम होने के कारण कई लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ, लेकिन जिन्हें महसूस हुआ वे एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।इसके बाद दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर कच्छ जिले के बछुआ इलाके में दूसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में बताया गया।

कच्छ क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां लोग ऐसे झटकों को लेकर तुरंत सतर्क हो जाते हैं। तीसरा झटका दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर बोटाद जिले में दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बोटाद शहर से करीब 28 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बताया गया। लगातार तीन बार भूकंप आने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments