HomeNationalभीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत

पटना। शनिवार की सुबह पटना में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। और चार लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। घटना पटना सिटी की है। रिपोट्र्स के मुताबिक हादसे में मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। हदसा शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

ये लोग नालंदा के रेरा मलामा गांव के निवासी थे। एक ऑटो पर सवार होकर पटना आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें गंगा स्नान करना था और इसके लिए फतुहा जा रहे थे। पुलिस छानबीन कर रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के शिकार लोग नालंदा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सभी सवारी को लेकर ऑटो पटना की ओर जा रही थी। स्टेट हाईव पर अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास हाइवा से सीधी टक्कर हो गई जिसमें ऑटो पर सवार लोग जख्मी हो गए। आठ के मौत की खबर मिली है जबकि चार अन्य ऑटो सवार घायल हैं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीसीएच इलाज के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments