HomeNationalईपीएफओ ने पोर्टल में नई सुविधाएं शुरू कीं

ईपीएफओ ने पोर्टल में नई सुविधाएं शुरू कीं

नई दिल्‍ली । ईपीएफओ ने अपने डिजिटल पोर्टल को अपडेट किया है जिससे अब सदस्य एक ही सिंगल लॉगिन के जरिए सभी सेवाओं और खाते की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले जो प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली थी, अब कहीं अधिक सरल और तेज हो जाएगी। ईपीएफओ ने ‘पासबुक लाइट’ सुविधा शुरू की है, जिसके तहत सदस्य जल्दी और सरल तरीके से अपने खाते का बैलेंस और लेन-देन का सारांश देख पाएंगे। पहले पीएफ सदस्य को अलग पासबुक पोर्टल में लॉगिन करना पड़ता था, जो कई बार तकनीकी कारणों से मुश्किल हो जाता था। अब पासबुक लाइट में तुरंत जानकारी उपलब्ध होगी, जबकि विस्तृत जानकारी के लिए पुराना पोर्टल भी उपलब्ध रहेगा।

नौकरी बदलने पर पीएफ खाते का ट्रांसफर करना भी अब आसान हो गया है। पहले एनेक्जर के नामक ट्रांसफर सर्टिफिकेट पुराने नियोक्ता से नए पीएफ कार्यालय को भेजा जाता था, जो अक्सर देरी का कारण बनता था। नई व्यवस्था में यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन पीडीएफ में उपलब्ध होगा और सदस्य ट्रांसफर की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। ईपीएफओ ने क्लेम और ट्रांसफर की मंजूरी प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। अब उच्च अधिकारियों के बजाय निचले स्तर के अधिकारी भी मंजूरी दे सकेंगे, जिससे क्लेम जल्दी निपटेंगे और प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments