HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसे में चार लागों की मौत, कई घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लागों की मौत, कई घायल

जौनपुर : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में 4 की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार की रात हुए भीषण सड़क हादसा इतना डरावना था कि मौके पर चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments