HomeNationalएक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई के ग्राम टीहर में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है।जानकारी के अनुसार, मनोहर लोधी (45), मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ खेत में बने मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।

शुक्रवार रात उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला मनोहर का भाई नीचे आया। तब मनोहर ने पूरे परिवार को उल्टियां करते देख घरवालों को इसकी जानकारी दी। फौरन पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मनोहर के भाई नंदराम ने बताया कि खेत में बने मकान की दूसरी मंजिल पर उनका एक और भाई रहता है। रात में नीचे से जोर-जोर से खांसने की आवाज सुनकर वह गया, जहां पूरा परिवार उल्टियां कर रहा था।

इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मनोहर और शिवानी को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मां फूलरानी और अनिकेत की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाद में शिवानी ने सिविल अस्पताल में और भाई मनोहर ने समय रास्ते में दम तोड़ दिया।वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बताया कि जहरीला पदार्थ खाकर एक परिवार ही के चार लोगों ने सुसाइड किया है। प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ सल्फास लग रहा है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक हो सकता है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिवार के बयान लाए जाएंगे। तब कारण सामने आ सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments