Home Haryana आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार से हरियाणा और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद में राष्ट्रपति मुर्मू ब्रह्माकुमारियों के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी जहां वे राज्य स्तरीय अभियान समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा का शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बठिंडा में राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। मंगलवार शाम को वे मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दौरे के अंतिम दिन बुधवार को वो चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version