HomePunjab‘गैंगस्टरां ते वार’: दो हफ्तों में 4233 व्यक्ति 116 हथियारों समेत गिरफ्तार

‘गैंगस्टरां ते वार’: दो हफ्तों में 4233 व्यक्ति 116 हथियारों समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए दो हफ्ते पहले शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस ने अब तक पूरे राज्य में 14,382 स्थानों पर छापेमारी करके 4,233 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गैंगस्टर और उनके साथ जुड़े अपराधी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों के साथियों के चिह्नित और मैप किए गए ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में सोमवार को इंस्पेक्टरों/डीएसपी की निगरानी में सुचारू समन्वय वाले मजबूत नाके लगाए गए और राज्य भर में वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच की गई।विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने मोहाली के गोडरेज चौक पर नाके का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 116 हथियार, 262 जिंदा कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की हैं।उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 2,311 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 4,008 व्यक्तियों को पूरी तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पिछले 14 दिनों में 283 भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया है। आज मुहिम के 14वें दिन, पुलिस टीमों ने 613 छापेमारियों’’ के बाद 172 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 159 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और नौ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर – 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के 338वें दिन 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन, 1053 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.23 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह केवल 338 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,498 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments