HomePunjabगैंगस्टरां ते वार: एक महीने में 10 हजार से अधिक व्यक्ति 205...

गैंगस्टरां ते वार: एक महीने में 10 हजार से अधिक व्यक्ति 205 हथियारों सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के एक महीना पूरा होने पर पंजाब पुलिस ने मुहिम की शुरुआत से अब तक पूरे राज्य में 32,342 छापेमारी करके गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों समेत 10,412 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 205 हथियारों सहित 396 जिंदा कारतूस और 34 मैगजीन, 104 तेजधार हथियार और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।इसके अलावा, 5,294 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 10,090 व्यक्तियों की जांच की गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मुहिम शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 664 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।उल्लेखनीय है कि 31वें दिन पुलिस टीमों ने 664 ठिकानों पर छापेमारी करके 198 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और 18 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर- 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 356वें दिन भी जारी रखी है, जिसमें 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम अफीम, 439 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही केवल 356 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,496 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments