HomeNationalफिर आई सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

फिर आई सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने चांदी की कीमतों में तेजी रही। इनके वायदा भाव भी ऊपर आये। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,60,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,200 रुपये पर रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी के कारोबार में बढ़त रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज उछाल के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध आज 1,008 रुपये बढ़कर 1,60,977 रुपये के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,59,969 रुपये पर था।

वहीं एक समय यह अनुबंध 864 रुपये बढ़कर 1,60,833 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। ये 1,61,072 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 1,60,611 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे।दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 5,200 रुपये बढ़कर 2,65,944 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,60,744 रुपये था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। कॉमेक्स पर सोना आज 5,160 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 5,176.30 डॉलर प्रति औंस था। सोने के भाव इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। वहीं कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 87.16 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 87.50 डॉलर था। एक समय ये 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 89.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments