HomeNationalसोने की कीमतों में आया भारी उछाल,चांदी भी पहुंची 2.50 लाख पार

सोने की कीमतों में आया भारी उछाल,चांदी भी पहुंची 2.50 लाख पार

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच किसी संभावित समझौते की अटकलों ने सोमवार को सोने-चांदी के वायदा बाजार में नई जान फूंक दी है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी और इसके परिणामस्वरूप घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में इनके भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर बुलियन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी में मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

खबर लिखे जाने तक सोने का अगस्त वायदा अनुबंध 2,700 रुपए से अधिक की तेजी के साथ 1,53,241 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था।  यह 1,53,829 रुपए के उच्च स्तर तक भी पहुंचा था, जबकि पिछले सत्र में 1,50,528 रुपए पर बंद हुआ था। इस वर्ष सोने ने 1,80,779 रुपए के उच्चतम स्तर को छुआ था। इसी तरह चांदी का जुलाई वायदा अनुबंध भी 6,200 रुपए से अधिक उछलकर 2,52,447 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर था, जो 2,53,345 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा था। इसका पिछला बंद भाव 2,46,186 रुपए था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड उच्च स्तर देखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की चमक बरकरार रही।

न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर सोना 110 डॉलर से अधिक की तेजी के साथ 4,349.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इसकी शुरुआत 4,289.40 डॉलर पर हुई थी। इसका पिछला बंद भाव 4,238.80 डॉलर प्रति औंस था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर का सर्वोच्च स्तर छुआ था। चांदी भी कॉमेक्स पर लगभग 2.67 डॉलर की बढ़त के साथ 70.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इसने 68.90 डॉलर पर शुरुआत की थी, जबकि इसका पिछला बंद भाव 67.97 डॉलर था। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ था। यह तेजी दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर निवेशक भू-राजनीतिक शांति की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments