HomeNationalGST सुधार आज से लागू, PM मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि...

GST सुधार आज से लागू, PM मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के शुभारंभ पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, कि इस बार का पर्व विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार लागू हो गए हैं। इनके तहत रोजमर्रा की कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और विश्वास लेकर आए। जय माता दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। पीएम मोदी ने आगे कहा, कि इस बार नवरात्रि का अवसर जीएसटी बचत उत्सव के साथ जुड़कर और भी विशेष हो गया है। सरकार ने कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कटौती की है, जिससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पंडित जसराज का भजन शेयर करते हुए देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनांए दीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि नवरात्रि शुद्ध भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत से व्यक्त किया है। पंडित जसराज का ऐसा ही एक भावपूर्ण गायन साझा कर रहा हूं। यदि आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृप्या उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करूंगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी इसे “बचत उत्सव” बताते हुए कहा था, कि इसका लाभ सभी वर्गों को होगा। इसी दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की, कि वे “स्वदेशी के मंत्र” को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान दें। उन्होंने कहा, आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।

पीएम मोदी के संदेश और जीएसटी सुधार लागू होने को लेकर विशेषज्ञों का कहना है, कि जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ कुछ हद तक कम होगा। वहीं सरकार को उम्मीद है कि इससे त्योहारों के मौसम में बाजार में रौनक बढ़ेगी और घरेलू उत्पादन को भी गति मिलेगी। इस नवरात्र जीएसटी सुधारों का लागू होना केंद्र सरकार की मंशा को दर्शाता है कि आर्थिक राहत और सांस्कृतिक उत्सव, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments