HomeNationalGST सुधारों से कृषि उत्पादन की लागत कम होगी और उत्पादन भी...

GST सुधारों से कृषि उत्पादन की लागत कम होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि जीएसटी सुधारों से कृषि उत्पादन की लागत कम होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। चौहान ने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ होने वाला है। चौहान ने यह भी कहा कि अगले सीजन में बासमती चावल और अन्य प्रीमियम गैर-बासमती चावल किस्मों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल में थे। उन्होंने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर मीडिया से कहा कि यह सुधार किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं।

चौहान ने कहा कि नए प्रावधानों में कई तरह की छूट दी गई हैं, जो किसानों और लखपति दीदियों के लिए वरदान सिद्ध होंगी। कृषि यंत्र सस्ते होंगे, उत्पादन की लागत घटेगी और खेती-किसानी का काम आसान बनेगा।चौहान ने कहा कि जीएसटी परिषद ने हानिकारक वस्तुओं को छोड़ सभी उत्पादों को 5 और 18 फीसदी की दर पर लाने की हरी झंडी दे दी है। कई जरूरी चीजों पर टैक्स शून्य करने का भी फैसला लिया गया है। यह बदलाव देश में 22 सितंबर से नवरात्रि के पहले दिन से देखने को मिलेंगे।चौहान ने कहा कि अगर हम जीएसटी सुधारों को देखें तो एक उदाहरण के तौर पर कोई टैक्टर 9 लाख रुपए में खरीदते थे, तो अब किसान को 65 हजार रुपए की बचत होगी।

किसान को कम देना पड़ेगा। यदि ट्रैक्टर 35 एचपी का है, जिसकी कीमत 5 लाख 80 हजार होती थी, तो उसे 41 हजार रुपए की बजत होगी। 45 एचपी के ट्रैक्टर पर 45 हजार की बचत होगी। 50 एचपी के ट्रैक्टर पर 53 हजार रुपए की बचत होगी और 75 एचपी के ट्रैक्टर पर 63 हजार की बचत होगी। सिर्फ ट्रैक्टर पर बचत देखें तो नए जीएसटी रिफार्म से 25 हजार से 63 हजार तक की बचत किसानों को होगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी घटाई गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से जैव उर्वरकों की तरफ किसानों की प्रवृत्ति निश्चित रूप से बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments