मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टी20 विश्वकप में मेजबान भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है। हरभजन के अनुसार इस बार भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका व अफगानिस्तान की टीमें भी सेमीफाइल में पहुंचेंगी। हरभजन ने हालांकि दो बार की विजेता इंग्लैंड को 2026 इस बार खिताबी दावेदार नहीं माना है। विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रुप से कर रही हैं।
हरभजन ने कहा कि इस बार भी भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है। हरभजन ने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम के पास अपनी धरती पर मैच होने के कारण जीतने का सुनहरा मौका है, भरतीय टीम अभी काफी अच्छी है और उसे घरेलू धरती पर प्रशंसकों का भी समर्थन मिलेगा। हलातों को बेहतर तरीके से जानने का लाभ भी उन्हें मिलेगा। जीत के लिए केवल उन्हें विश्वकप के दबाव पर नियंत्रण रहना होगा।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 19 में से 16 मैच जीते हैं। वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।



