HomeHaryanaहरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं,मुख्यमंत्री करेंगे हर महीने समीक्षा

हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं,मुख्यमंत्री करेंगे हर महीने समीक्षा

चंडीगढ़ – हरियाणा में व्यापक आर्थिक, सामाजिक और दीर्घकालिक प्रभाव वाली 100 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान कर उनकी उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाएगी ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो सकें। इसके लिए सम्बन्धित विभाग के 4-5 अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर महीने खुद इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे ताकि इनमें आने वाली बाधाओं को दूर कर क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने यहां विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह टास्क फोर्स माइलस्टोन की निगरानी करेगी, विलंब की पहचान करेगी तथा आवश्यकता अनुसार अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन के परिणामों को बेहतर बनाने और जन विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रमुख विकास परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग अपनी-अपनी प्रमुख परियोजनाओं की पहचान कर जल्द से जल्द इनकी सूची एचएसआईआईडीसी को भिजवाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूची में केवल वही परियोजनाएं शामिल की जाएं जिनका व्यापक और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव हो। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बैठक में कुछ प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी और रीयल टाइम निगरानी तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभागों से अनुरोध किया कि वे अपनी परियोजनाओं की सूची शीघ्र भेजें, ताकि निगरानी प्रक्रिया बिना विलंब शुरू की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments