आज जन्म लिए बालक का फल…. आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता होगा, सोना चांदी, हीरा मोती का व्यापारी तथा दूध की डेरी वाला तथा दूध बेचने वाला, शासक प्रशासक तथा सचिव अधिकारी तथा राजनेता, राज्य अधिकारी, वक्ता होगा।
मेष राशि – साधन संपन्नता के योग फलप्रद हो, आर्थिक योजना अवश्य ही फलप्रद होगी।
वृष राशि – अपने किए पर पछताना पड़ेगा, मानसिक बेचैनी, क्लेश तथा अशांति होगी।
मिथुन राशि – सफलता के साधन जुटाए, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, समस्याओं का समाधान होगा।
कर्क राशि – दैनिक कार्यों में सफलता मिले, स्त्री से सुख, इष्ट मित्र सुखवर्धक अवश्य होंगे।
सिंह राशि – स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास हो, भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्य रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि – धन प्राप्त, आशानुकूल में वृद्धि, बिगड़े कार्यों की योजना सफल हो जाएगी।
तुला राशि – बिगड़े कार्य अवश्य ही बन जाएगे, आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, ध्यान रखे।
वृश्चिक राशि – दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, अधिकारियों के सहयोग से कार्य योजन का लाभ होगा।
धनु राशि – कार्य योजना पूर्ण हो, बड़े बड़े लोगों से मेल मिलाप होगा, कार्य अवरोध से बचें।
मकर राशि – कार्य कुशलता से संतोष, स्थिति में सुधार तथा चिन्ता अवश्य होगी।
कुंभ राशि – आर्थिक योजना पूर्ण होवे, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, रुके कार्य अवश्य बनेंगे।
मीन राशि – दैनिक कार्यों में बाधा, चिन्ता उद्विघ्नता बने, धन का व्यय अवश्य ही होगा।



