आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, कर्मशील, धनी-मानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, अधिकारी होगा।
मेष राशि – कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतेगा, धन का व्यय होगा, मन उद्विघ्न रहेगा।
वृष राशि – मानसिक बेचैनी, क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य अवश्य बढ़ेगा।
मिथुन राशि – व्यर्थ भ्रमण से धन हानि, आरोप, क्लेश से बचें तथा स्थिति संदिग्ध रहेगी।
कर्क राशि – परिश्रम से कुछ सफलता मिलेगी, अर्थ-व्यवस्था कुछ अनुकूल रहेगी ध्यान दें।
सिंह राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य आनंद से होगा।
कन्या राशि – धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि – भाग्य का सितारा प्रबल होगा, कार्यगति में सुधार होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
धनु राशि – कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता, स्वाभाव में बेचैनी रहेगी।
मकर राशि – चिन्ता दूर होगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
कुंभ राशि – स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, कार्यगति में अनुकूलता अवश्य ही बनेगी, चिन्ता कम होगी।
मीन राशि – अधिकारियों से तनाव स्थिगित रखें, मित्रों से विवाद तथा धोखा होगा।



