आज जन्म लिए बालक का फल…… आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, वक्ता, प्रशासक, धनी-मानी होगा।
मेष राशि – मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, कार्य व्यवसाय गति उत्तम, स्त्री वर्ग से क्लेश होगा।
वृष राशि – धन प्राप्ति के योग बनेंगे, नवीन मैत्री-मंत्रणा प्राप्त होगी ध्यान अवश्य दें।
मिथुन राशि – इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, व्यवसाय क्षमता में वृद्धि होगी तथा कार्य बनेंगे।
कर्क राशि – सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा, कार्य कुशलता से संतोष तथा रुके कार्य बनेंगे।
सिंह राशि – परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय गति उत्तम होगी।
कन्या राशि – अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा, कार्य कुशलता से संतोष होगा।
तुला राशि – दैनिक व्यवसाय गति उत्तम, कार्यगति उत्तम बनेगी, चिन्तायें कम होंगी।
वृश्चिक राशि – कार्यवृत्ति में सुधार होगा, असमंजस तथा सफलता के कार्य अवश्य बनेंगे।
धनु राशि – स्थिति अनियंत्रित रहेगी, सफलता के लिये परिश्रम करें, कार्य नियंत्रण से लाभ होगा।
मकर राशि – मानसिक खिन्नता तथा स्वाभाव में उद्विघ्नता अवश्य होगी, कार्य करें।
कुंभ राशि – कार्य योजना फलीभूत होगी, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे, कार्य समय पर करें।
मीन राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्य कुशलता से संतोष अवश्य होगा।



